केंद्र की गलत नीतियों से है आज किसान बेहाल
रुद्रप्रयाग
अखिल भारतीय किसान सभा के बसुकेदार मंडल का द्वितीय मंडल सम्मेलन मंडल अध्यक्ष मनवर सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन में सर्वप्रथम शहीद हुए किसानों नेताओं के शोक में दो मिनट का मौन रखा गया। सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए किसान सभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष राजाराम सेमवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आज देश का किसान व जवान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहा है। देश में लगातार कमरतोड महंगाई चरम पर है। देश को अन्न खिलाने वाले किसान भूखा मर रहा है। इसलिए देश के पांच सौ किसान संगठन पिछले दो वर्षों से एक मंच आकर केन्द्र सरकार के खिलाफ किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। पहाड़ में बंदर एवं सुअरों समेत अन्य जंगली जानवरों पर अंकुश लगाने को लेकर आज तक कोई रणनीति तैयार नहीं हो सकी है। जिससे किसानों में खासा रोष बना हुआ है। सम्मेलन में 21 सदस्यीय मंडल कमेटी का गठन करते हुए मंडल अध्यक्ष मनवर नेगी, उपाध्यक्ष केदार सिंह व विक्रम सिंह, सचिव भरत भंडारी, सह सचिव आशीष सेमवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह को चुना गया। इसके अलावा मुकेश टम्टा, उमेश, कुलदीप, बुद्धि लाल, देवेन्द्र, सुरजीत, जगदीश राणा, रोहित, कमला देवी, बिंदी लाल, दिनेश लाल, चंदन लाल, राजेश, देवी लाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सम्मेलन में सीटू के जिलामंत्री बीरेन्द्र गोस्वामी, किसान सभा के जिलाध्यक्ष दौलत सिंह, अषाड सिंह, जगमोहन सिंह, कमला देवी समेत बड़ी संख्या में किसान सभा के कार्यकर्ता मौजूद थे।