20 लीटर कच्ची शराब बरामद
रुड़की
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महिला के घर से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। सिविल लाइंस कोतवाली की उप निरीक्षक वंदना नेगी, कांस्टेबल डोडी सिंह और मोहम्मद शमी को सूचना मिली कि ढंडेरी ख्वाजगीपुर के एक घर में कच्ची शराब बेची जा रही है। वरिष्ठ उप निरीक्षक केदार सिंह चौहान ने बताया कि श्यामो निवासी ढंडेरी से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
