41 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार
रुड़की। सिरचंदी गांव के समीप बाग में गोकशी की सूचना पर पहुंची गोवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम ने मौके से एक युवक को 41 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ा। जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मामला दर्ज करके फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गोवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम को सिरचंदी गांव में गोकशी किये जाने की सूचना मिली। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। पुलिस टीम की कार्रवाई को देखते हुए गोकशी कर रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया। साथ ही 41 किलो प्रतिबंधित मांस व काटने के उपकरण, दो बाइकें बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अहतसाम निवासी सिरचंदी बताया। फरार आरोपी का नाम उस्मान निवासी सिरचंदी बताया इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
