संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
रुड़की
एक युवक का शव गांव के बाहर से होकर गुजर रहे राजवाहे से बरामद हुआ। युवक की बाइक भी वहीं पर खड़ी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडलाना निवासी एक युवक गुरुवार रात अपने घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह उसकी बाइक गांव के बाहर से होकर गुजर रहे रजवाहे के किनारे खड़ी मिली। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर रजवाहे में युवक की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में युवक का शव रजवाहे से बरामद कर लिया। युवक के सिर पर हेलमेट भी लगा हुआ था। एसएसआई प्रमोद कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक की शिनाख्त ब्रजपाल उर्फ बिल्लू (33) पुत्र सुरेंद्र निवासी मुंडलाना के रूप में हुई है।
