तालाब से मिला महिला का शव
रुड़की। गांव के बाहर तालाब से एक महिला का शव बरामद किया गया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाथल में तालाब से एक महिला का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि शव करीब 45 वर्षीय महिला का है। उसने लाल रंग का सलवार कमीज पहन रखा था। आसपास के ग्रामीणों से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि संभवत महिला शनिवार को ही तालाब में डूबी है। शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से आसपास के ग्राम प्रधानों और अन्य जनप्रतिनिधियों के पास भेजे गए।