तहसील कर्मचारियों का समर्थन किया
रुड़की। रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ हुई मारपीट के विरोध में कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और धरना शनिवार को भी जारी रहा। अन्य विभागों के कर्मचारियों का भी उन्हें समर्थन मिला। वहीं, पुलिस आरोपी पार्षद की तलाश में जुटी है। जलभराव प्रभावित साउथ सिविल लाइंस में रविवार रात को प्रशासन की टीम गई थी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे विवाद हो गया। आरोप है कि टीम में शामिल रजिस्ट्रार कानूनगो विजेंद्र सिंह के साथ पार्षद सचिन चौधरी ने मारपीट कर दी। सिविल लाइंस कोतवाली में मामले में पार्षद और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसील में कर्मचारी मंगलवार से कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे हैं।
