पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार। मायापुर यूनियन भवन में दिवंगत पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यूनियन के अध्यक्ष मुकुल जोशी, महामंत्री मुरली मनोहर और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि विधायक अम्बरीष कुमार खुद में एक विचार थे। उन्होंने सड़क से लेकर सदन तक गरीब मजदूरों की आवाज को उठाने का काम किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि अम्बरीष कुमार ने जीवन भर सिद्धांतों के साथ राजनीति की। कभी भी सांप्रदायिक ताकतों से समझौता नहीं किया। इस दौरान पार्षद राजीव भार्गव, उदयवीर चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नईम कुरैशी, सोम त्यागी, ओपी चौहान, तुषार कपिल, शहाबुद्दीन अंसारी, डॉ. प्रतिमा कुमार, इरफान अंसारी, अशोक शर्मा, चौ. करतार सिंह, सोहेल कुरैशी, रियाज अंसारी, महावीर वशिष्ठ, तहसीन अंसारी, जफर अब्बासी, पुनीत कुमार, विदेश गुप्ता, भुवनेश पाठक, विजय प्रजापति, अंकित चौहान, जसवंत चौहान मौजूद रहे।
