आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का स्वागत किया

रुड़की

उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। आदर्श नगर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष नितिन उपाध्याय के आवास पर आयोजित कार्यक्रम आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पहले जिला स्तरीय अब ब्लॉक स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। समस्याओं को सुनने के साथ ही उनका निस्तारण भी मौके पर ही किया जा रहा है। कुछ समस्याएं जो गंभीर हैं। उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं। आयोग के उपाध्यक्ष अंकित आर्य ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पिछड़े समाज के लोगों के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इस दौरान अनिल, महेंद्र, राहुल, विकास, सुभाष, विजय, अंकुल अभिषेक, कपिल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *