नगर आयुक्त को सौंपा सफाई कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगपत्र

हल्द्वानी

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को 11 सूत्री मांगपत्र नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को सौंपा। सफाई कर्मचारियों को 500 रुपये मानदेय, बीमा सुरक्षा, पीएफ का लाभ, ठेका प्रथा समाप्त करने, टीपी नगर के सफाई कर्मचारियों को नगर निगम से ही वेतन देने, महिला संघ कार्यालय का निर्माण करने सहित कई मांगें उठाईं। चेतावनी दी कि मांगों का निस्तारण न होने पर आंदोलन किया जाएगा। संघ की उप महिला शाखा उत्तरांचल ए टू जेड ने भी 11 सूत्री मांग पत्र नगर आयुक्त को सौंपा। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश लाला, शाखाध्यक्ष अशोक राज, शाखा महामंत्री सुनील चौधरी, उपमंत्री श्याम सुंदर, महिला मोर्चा अध्यक्ष नेहा, महामंत्री रीना, जिलाध्यक्ष माया नैथानी, मीरा चिंडालिया, मीना मैसी, ए टू जेड के सचिन भारती, अमन, विनय पाल, राजेश कुमार, अमन कुमार, अनुज नवनीत, मनजीत, सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *