व्यापारियों ने चलाया सदस्यता अभियान
बागेश्वर
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू नेगी के नेतृत्व में व्यापारियों ने सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने व्यापारी हित में काम करने का संकल्प लिया। पंजीकृत व्यापारियों को पहचान पत्र वितरित किए गए। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नगर के व्यवसायियों की दुकानों में जाकर उनका सत्यापन भी किया गया। जिलाध्यक्ष नेगी ने बताया की आगामी व्यापार मंडल चुनाव में सभी व्यापारियों को चुनाव में भागीदारी करने के लिए नगर में सदस्यता अभियान सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। आभियान में सदस्यता प्रमुख अनिल कार्की, नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, मनीष जखवाल, कवि जोशी, दीपक जोशी, सुरेश सुनियाल, सूरज जोशी, सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
