जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की खुली पोल, सरेआम मौजूदा सीएम और पूर्व सीएम का अपमान

जालंधर

‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर आ रहे हैं। उनके आगमन की तैयारियों में पूरी जालंधर पुलिस लगी हुई है। उनके आने की तैयारियों में जालंधर पुलिस इतना व्यस्त हो गई कि आतंकियों और अपराधियों ने शहर में कोहराम मचा दिया। सी.एम. मान को खुश करने के चक्कर में पुलिस शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम हो गई। आपको बता दें कि सी.एम. भगवंत मान के जालंधर आने से 1 दिन पहले ही बी.एम.सी. चौक पर सिख फॉर जस्टिस के समर्थकों द्वारा खालिस्तानी नारे लिखे गए। इतना ही नहीं कुछ शरारती तत्वों ने वहां लगे सी.एम. मान बोर्ड पर कालिख तक पोत दी। जबकि जालंधर पुलिस अलर्ट पर है और चप्पे-चप्पे पर उनके द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इन सबके बावजूद शहर के बीचों-बीच खालिस्तानी नारे लिख दिए गए और पुलिस को पता तक नहीं चला।
गौरतलब है कि सी.एम. के आने पर जालंधर पुलिस अलर्ट पर है। इस सबके बावजूद कुछ लोग दहशत फैलाने में सफल रहे हैं। जालंधर पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी दावे तो कई कर रहे हैं लेकिन शहर की व्यवस्था संभल नहीं रही है। आज की घटना ने तो हद ही कर दी जब वी.आई.पी. मूवमेंट में पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा में ही कुछ लोग सी.एम. भगवंत मान और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह का अपमान कर गए और पुलिस देखती रह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *