नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव विजय पाठक का सम्मान समारोह आयोजित
देहरादून
डोईवाला विधानसभा कार्यालय में नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव एवं डोईवाला विधानसभा प्रभारी विजय पाठक का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूती से कार्य करते हुए पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं ने जोश के साथ पार्टी को आगे ले जाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान तय किया गया कि सभी 189 बूथ अध्यक्षों का विधान सभा सम्मेलन जल्द आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर जसवीर सिंह, एएस रावत, राजेंद्र कुमार गुप्ता, प्रदीप सैनी, भानु प्रताप, संपन्न सिंह, इकबाल तगाला, शालीमार, मोहित सिंह, भरत राज, अरचीत सैनी, मयंक पाल आदि उपस्थित रहे।
