वाहन चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

रुड़की

पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया। उसका साथी फरार हो गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के वाहन बरामद किए गए। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक गिरोह चोरी की गाड़ियों को सस्ते दामों में बेच रहा है। यह अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह है। पुलिस ने एक आरोपी को चोरी के छोटा हाथी वाहन के साथ गिरफ्तार किया। उसका दूसरा साथी पुलिस को आता देखकर फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा छोटा हाथी वाहन बादशाहपुर गुड़गांव हरियाणा से चोरी किया गया था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा व उत्तराखंड के कई शहरों से चोरी की गई चार बाइक भी बरामद की गई। आरोपी ने बताया कि वह अलग-अलग रज्यों से वाहन चोरी कर मंगलौर क्षेत्र में कम दामों में बेचते हैं। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण वाहन अंदरूनी मार्ग पर चलते हैं। इसलिए पकड़ने जाने का खतरा कम रहता है। वह बाइकों की नंबर प्लेट और उनका लुक बदल देते हैं। जिस कारण वाहन स्वामी भी अपने वाहन को नहीं पहचान नहीं पाता है। आरोपी ने अपना नाम इरशाद पुत्र सलीम बंजारा निवासी ग्राम जैनपुर झंझेड़ी बताया है। जबकि फरार साथी का नाम साजिद पुत्र मोहम्मद हसन निवासी मोहल्ला पठानपुरा मंगलौर बताया है। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर राजीव रौथाण, वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार, उप निरीक्षक मनोज गैरोला, कांस्टेबल उत्तम सिंह, रविंद्र राणा, मनोज मिनान व मनीष आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *