गोगा जाहरवीर मेले में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

रुड़की

आजाद नगर में गोगा जाहरवीर मेले में श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाकर मन्नतें मांगी। मेले में लगे झूलों का बच्चों ने खूब आंनद उठाया। कश्यप सभा अम्बर तालाब पश्चिमी समिति की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जहारवीर गोगा के गुग्गा महाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों से निशान लेकर आए श्रद्धालुओं ने जहारवीर महाराज एवं गोगापीर के मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। उससे पूर्व विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने गुरुवार रात निशान की पूजा अर्चना की। फिर विशाल शोभा यात्रा के साथ निशान लेकर मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर मंदिर में परिसर में भंडारे का भी श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। मंदिर क्षेत्र के समीप लगाए गए विशाल मेले में भी लोगों की भारी भीड़ रही। इस दौरान बच्चों ने भी झूलों का लुत्फ उठाया। सभा के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि समिति की ओर से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं और आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद की आदि का व्यवस्था भी सही तरीके से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *