रुड़की सेवा ऐप से लीजिए डॉक्टर से समय

रुड़की

आईआईटी रुड़की ने रुड़की शहर के नागरिकों के लिए नागरिक सेवा ऐप रुड़की सेवा लांच किया है। ऐप प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। इसमें तीस से अधिक सेवाओं को चुना जा सकता है। आईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अस्टिटेंट प्रोफेसर सौरभ विजय और उनकी टीम ने शुक्रवार को ऐप को लांच किया। प्रो. सौरभ विजय की अगुवाई में टीम ने रुड़की सेवा ऐप का विकास किया है। इस प्लेटफार्म के जरिए रुड़की शहर वासियों को ऑनलाइन ऐप के जरिए सेवा उपलब्ध कराना है। इस ऐप को प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और वेब ब्राउजर से एक्सेस किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए तीस से अधिक सेवाओं में से जो सेवा यूजर चुनना चाहे उसे चुन सकता है। इसमें डॉक्टर से परामर्श के लिए समय लेने से लेकर कैब सेवा तक की सुविधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *