सीबीआई ने सिसोदिया के दावा की खोली पोल, आत्महत्या करने वाला अधिकारी इस केस से नहीं जुड़ा था
नई दिल्ली
दिल्ली में नई शराब नीति को लेकर आप और भाजपा के बीच जबरदस्त तरीके से वार-पलटवार का दौर पिछले कुछ दिनों से जारी है। सोमवार को भाजपा की ओर से एक स्टिंग ऑपरेशन जारी करके केजरीवाल सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा गया। भाजपा ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नई शराब नीति से फायदा हुआ है। इसके बाद सिसोदिया की ओर से दावा किया कि सीबीआई के एक अधिकारी ने इसकारण आत्महत्या कर ली क्योंकि उस पर उन्हें झूठे आबकारी मामले में फंसाने के लिए दबाव डाला जा रहा था। अपने आरोप में सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई के उप-कानूनी सलाहकार जितेंद्र कुमार जी ने सुसाइड किया था।वहां मेरे खिलाफ फर्जी मामले की वैधता देख रहे थे।
वहीं, दूसरी ओर सीबीआई के सूत्रों ने सिसोदिया के आरोप को खारिज कर दिया। जिस अधिकारी ने सुसाइड किया था वह इस जांच में शामिल ही नहीं था। साथ ही उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला था। सीबीआई ने कहा कि सिसोदिया के आरोपों को शरारती और भ्रामक बताते हुए सीबीआई ने साफ तौर पर कहा है कि स्वर्गीय जितेंद्र कुमार मामले की जांच से किसी भी तरह से जुड़े नहीं थे। वह अभियोजन के प्रभारी उप कानूनी सलाहकार थे।
