प्रशिक्षु जजों ने किया जीबी पंत संस्थान का शैक्षिक भ्रमण
अल्मोड़ा
त्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी भवाली के प्रशिक्षु जजों ने बुधवार को अल्मोड़ा के जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान का भ्रमण किया। दल में 18 प्रशिक्षु जज शामिल रहे। पर्यावरण संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल ने सभी प्रशिक्षु न्यायाधीशों का स्वागत किया। संस्थान के जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन केंद्र के प्रमुख वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आईडी भट्ट ने प्रशिक्षु न्यायाधीशों का इस भ्रमण के लिए आभार जताया। उन्होंने संस्थान की ओर से हिमालयी क्षेत्र की जैव विविधता संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। वैज्ञानिक डॉ. सतीश चन्द्र आर्य और डॉ. कुलदीप जोशी ने सभी प्रशिक्षु न्यायाधीशों को सूर्यकुंज का भ्रमण भी कराया।
