पूर्व सर्वे के आधार पर हो  मोटर मार्ग का निर्माण

श्रीनगर गढ़वाल

विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत न्यूली अकरी के अंतर्गत सेमला-कणोली मोटरमार्ग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास न्यूली मठड़ गांव से जोड़ने के लिए पूर्व में हुए सर्वे के आधार पर निर्माण कार्य कराए जाने की मांग लोगों ने की है। इस सदंर्भ में एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में जिला प्रधान संगठन के प्रवक्ता संजय देव डंगवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला देवी ने कहा कि वर्ष 2009 में सेमला-कणोली मोटर मार्ग के निर्माण के लिए सर्वे किया गया था। स्थानीय विधायक ने भी गत अगस्त माह में क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व में हुए सर्वे के आधार पर ही मोटर मार्ग का निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया था। जिस पर लोनिवि कीर्तिनगर के अधिकारियों ने भी अपनी स्वीकारोक्ति दी थी। लेकिन अब इस पर अमल नहीं हो रहा है। उन्होंने 2009 के सर्वेक्षण के आधार पर ही मोटर मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *