छात्र-छात्राओं ने निकाली खेल जागरूकता रैली

चमोली

स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकली देव भूमि खेल चेतना यात्रा गुरुवार को गोपेश्वर पहुंचीं। खेल जगत फाउंडेशन के महा अभियान से जुड़े घर-घर खेल हर घर खेल के तहत इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं और राइंका गोपेश्वर के एनएसएस स्वयं सेवियों ने खेल जागरूकता रैली निकाली। नगर पालिका की अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने बतौर मुख्य अतिथि के खेल जागरूकता रैली को हरी झंडी को दिखाकर रवाना किया। खेल यात्रा के आयोजक रतन कुमार गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड में नशामुक्ति के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने और पहाड़ से पलायन रोकने की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी जयवीर रावत, क्रीड़ा विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम चौधरी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राखी चौहान, उषा नेगी, व्यायाम शिक्षक पीएस रावत, रेखा रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *