मंडी समिति के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक

विकासनगर

मंडी समिति चकराता साहिया के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार के प्रति स्थानीय लोगों ने संवेदना व्यक्त की है। मंडी समिति के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल थे। उनका उपचार महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में चल रहा था। शनिवार सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। डॉक्टरों ने उनको बचाने का अथक प्रयास किया, परंतु असफल रहे। प्रेम सिंह जौनसार बावर क्षेत्र के थतेऊ ग्राम के रहने वाले एक उन्नतशील कृषक परिवार से थे। दोपहर 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को हरिपुर जमुना पुल पर मुखाग्नि दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में अध्यक्ष कृषि मंडी उत्पादन समिति चकराता जगमोहन सिंह चौहान, पूर्व जिपं अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान, पूर्व जिपं सदस्य शूरवीर सिंह तोमर, मंडल महामंत्री भाजपा कुंदन सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, रणवीर सिंह चौहान सहित कई ग्राम प्रधान व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *