बरसात में मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान

विकासनगर

ग्राम पंचायत मिसराज पट्टी के ढलानी और कोटी गांव को यातायात से जोड़ने वाला मोटर मार्ग बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। यही नहीं क्षेत्र से मसूरी को जाने वाले पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने लोनिवि से मार्ग की मरम्मत व सुधारीकरण करने की मांग की है। ग्रामीणों ने लोनिवि को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि उक्त मोटर मार्ग बरसात के दौरान नदी में आयी बाढ़ की भेंट चढ़ गया है। जिससे मार्ग पर चलना बेहद जोखिमभरा हो गया है। ढलानी व कोटी गांव के लोग यातायात से वंचित हो गये हैं। अपने कृषि आधारित भूमि की उपज को बाजारों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, जिससे उनके रोजगार पर गहरा संकट खड़ा हो गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीण सीमा देवी, चेतन सिंह, बाला देवी, रमेश सिंह, बलवीर और विजय सिंह रावत आदि ने मार्ग की मरम्मत व सुधारीकरण करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मार्ग की मरम्मत कर उस पर यातायात बहाल नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों को मजबूर होकर लोनिवि कार्यालय पर तालाबंदी करनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *