पवन जोशी की देखरेख में होगा बागेश्वर नगर व्यापार मंडल चुनाव
पिथौरागढ़
बागेश्वर में आगामी 14 सितंबर को नगर व्यापार मंडल चुनाव के लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पिथौरागढ़ व्यापार संघ जिलाध्यक्ष पवन जोशी को जिम्मेदारी दी है। मंगलवार को जोशी ने बताया कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने उन्हें चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने और सहयोग के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।