20 सितंबर तक दे सकते हैं सुझाव

 नई टिहरी

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा सौरभ गहरवार ने मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य जारी करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के मतदेय स्थल के संशोधन के संबंध में कोई आपत्ति, सुझाव या प्रस्ताव आगामी 20 सितम्बर तक सुबह 11 बजे तक लिखित प्रत्यावेदन डाक अथवा ई-मेल आईडी से दे सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में निर्वाचक नामावली के आलेख्य प्रकाशन से पूर्व मतदेय स्थलों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन की कार्यवाही जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा की गयी है। जनपद की 6 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत वर्तमान में स्थापित मतदेय स्थलों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन के पश्चात सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से प्राप्त मतदेय स्थलों के संशोधन, परिवर्द्धन या पुनर्निर्धारण प्रस्तावों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय समस्त राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों से सम्यक विचारोपरान्त मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य तैयार कर सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जा रहा है। यदि किसी राजनैतिक दल, जनप्रतिनिधि व नागरकि को अपने क्षेत्र के मतदेय स्थल के संशोधन, परिवर्तन अथवा पुनर्निर्धारण के संबंध में कोई आपत्ति, सुझाव अथवा या प्रस्ताव देना हो तो 20 सितंबर तक दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *