चाकू और चोरी के मोबाइल संग तीन गिरफ्तार

रुड़की

लक्सर कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी नीरज रावत मंगलवार रात सिपाही दीपक ममगाईं, मनोज डोभाल और राजेंद्र सिंह के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चाकू लेकर घूम रहे जावेद पुत्र फुरकान और आमिर पुत्र मुराद निवासी आदर्श कालोनी लक्सर को पकड़ लिया। टीम ने आदर्श कालोनी निवासी एहसान पुत्र फुरकान को भी चोरी के मोबाइल संग पकड़ा है। पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *