छह लोग गुंडा ऐक्ट में निरुद्ध
रुड़की
पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि बूढ़पुर नूरपुर निवासी सोनू तथा शुभम, मौलना निवासी विनोद कुमार, नगला कुबडा निवासी कामरान व शेबुल तथा खजुरी निवासी सौरभ के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर कस्बा निवासी मोरीस अहमद, भक्तोवाली निवासी मूनसाद, मानकपुर निवासी बालेंद्र, भलस्वागांव निवासी अमित राणा, अकबरपुर निवासी दानिश तथा शहनूर के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
