सड़क निर्माण में हो रहे अवैध खनन का तहसीलदार ने किया निरीक्षण

अल्मोड़ा

मनसुवा बैंड से सुरना-रिखाड़ी पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में अवैध खनन जारी है। तहसीलदार ने दोबारा निरीक्षण कर अनेक स्थानों पर अवैध खनन सहित निर्माणाधीन कलमठों की जांच की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जल्द अवैध खनन नहीं रोका गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ग्रामीणों की बार-बार शिकायत पर बीते तीन सितंबर को भी तहसीलदार विवेक राजौरी ने राजस्व टीम के साथ मौका मुआयना कर जेसीबी व पोकलैंड मशीन की चाबी कब्जे में ली गई थी। कहा कि अवैध खनन नहीं रोका गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की ओर से भरत सिंह, मनोज बिष्ट, भारती देवी, नवीन, पार्वती देवी ,जगत सिंह, बालम सिंह नेगी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *