पांच लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार
बागेश्वर। कांडा पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि शनिवार को चेकिंग अभियान के दौरान दानुथल निवासी हरीश राम पुत्र बसंत राम को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत किया गया है।
