अंकिता के हत्यारों को कड़ी सजा की मांग को लेकर विस के समक्ष प्रदर्शन

देहरादून

अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिये जाने सहित पांच सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए विभिन्न संगठनों ने विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया। आज अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिये जाने सहित पांच सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए विभिन्न संगठनों ने विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय अंकिता भंडारी हत्याकांड पर विस्तृत मांग बिन्दु एवं उनको व परिजनों को तत्काल प्रभाव से न्याय मिलना चाहिए और फास्ट ट्रेक कोर्ट से इसकी सुनवाई की जानी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियों व बहिनों एवं कामगार महिलाओं की सुरक्षा हेतु ठोस नीति बनाये जाए, साथ ही सरकार को इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए। वहीं भ्रष्टाचार पर हो रही समस्त कार्रवाईयों मे उच्चपदस्थ लोगों पर आवश्यक जांच एवं कार्रवाई की जाये। इस अवसर पर अंकिता भंडारी संयुक्त न्याय समिति ऋषिकेश व देहरादून, उत्तराखंड बेरोजगार संगठन, राष्ट्रीय लोक आंदोलन न्यास, समानता मंच, संयुक्त नागरिक संगठन, उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संघ, संयुक्त नागरिक संगठन, नेताजी संघर्ष समिति, गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान आदि के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *