28 को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला
बागेश्वर। आईटीआई कांडा में फिटर, टर्नर तथा इलेक्ट्रीशियन, आईटीआई सर्टिफिकेट धारक बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेला 28 जून को लगेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी बागेश्वर ने बताया कि रोजगार मेले में सिडकुल सितारगंज में स्थापित बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा सिड़कुल सितारगंज के लिए अप्रेन्टिस हेतु पुरूष, महिलाओं के 50 पदों के लिए साक्षात्कार लेंगे। जिसमें प्रतिमाह वेतन, स्टाईपंडे दस हजार दिया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर लाभ उठाने को कहा।
