विजय संकल्प यात्रा के जरिए भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं

ऋषिकेश। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का तीर्थनगरी ऋषिकेश में भाजपाइयों ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व सांसद बलराज पासी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान डा. निशंक ने कहा कि जनता ने उत्तराखंड में भाजपा को आशीर्वाद देने का पूरा मन बना लिया है। वहीं, यमकेश्वर क्षेत्र में भी भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का स्वागत हुआ। यात्रा के जरिए भाजपा नेताओं ने लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताईं। सोमवार शाम करीब 5 बजे बैराज रोड से ऋषिकेश पहुंची विजय संकल्प यात्रा का हरिद्वार रोड पर नगर निगम के गेट के बाहर मेयर अनिता ममगाई के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर स्वागत किया। यात्रा का दून तिराहा पर भी स्वागत किया गया। मौके पर मंडलाध्यक्ष दिनेश सती, संजय शास्त्री, कुसुम कंडवाल, सुदेश कंडवाल, धीरेंद्र कुमार, सुमित पंवार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।वहीं, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा की विजय संकल्प यात्रा निकली। यात्रा में शामिल भाजपा प्रदेश सुशासन विभाग के संयोजक शौर्य डोभाल, पूर्व सांसद नैनीताल बलराज पासी एवं पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र बिष्ट का जगह-जगह भाजपाइयों ने स्वागत किया। गरूड़ चट्टी से शुरु हुई भाजपा की विजय संकल्प यात्रा, लक्ष्मण झूला से होते हुए रामझूला स्थित लक्ष्मी घाट के समीप मैरीन ड्राइव तक पहुंची।यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूरी ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रदेश भर में किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पौडी संपत्त सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष गुरुपाल बत्रा, देवेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री जगत किशोर बर्थवाल, अभिनंदन दुबे, जिपं सदस्य आरती गौड, वीरेंद्र रावत, सुनीता विद्यार्थी, मनवीर बेघाना, भरतलाल, नवनीत राजपूत, विक्रम सिंह रौथांण, गोपाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मंडल महामंत्री गजेंद्र नागर, प्रीतम राणा, अश्विनी गुप्ता, बिजेंद्र बिष्ट, विनोद जुगलान, विनीता नौटियाल, शकुंतला राजपूत, सुरजीत राणा, मनीष राजपूत, देवेंद्र पयाल, अशोक भंडारी आदि उपस्थित रहे।
संकल्प यात्रा बनेगी जीत का आधार : अग्रवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *