अग्रवाल के मनोनयन पर व्यापारियों ने जताई खुशी

 

ऋषिकेश। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश अग्रवाल का स्वागत किया गया। व्यापारियों ने राकेश अग्रवाल के मनोनयन पर हर्ष जताया। सोमवार को रेलवे मार्ग स्थित नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ऋषिकेश के कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश अग्रवाल का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि राकेश अग्रवाल छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं। वे हमेशा व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करते रहते हैं। नगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि राकेश अग्रवाल ने मंडी समिति अध्यक्ष रहते हुए भी व्यापारी हितों के लिए बहुत कार्य किए हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता अभूतपूर्व है। व्यापार मंडल में इनके आने से संगठन मजबूत होगा। राकेश अग्रवाल ने कहा कि वे सगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन करेंगे। इस मौके पर रवि जैन, पवन शर्मा, दीपक बंसल, अभिषेक शर्मा, सुनील तिवारी, सतीश पाल, मनोज टुटेजा, नवीन भारद्वाज, अनुज जैन, आशु डंग, जगमीत सिंह, अनुराग शर्मा, अवनीश गुप्ता, नरेंद्र मैनी, अखिलेश दीवान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *