केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट की बहू का हुआ आकस्मिक निधन

अल्मोड़ा

केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की बहू भावना भट्ट 43 वर्ष पत्नी हेम भट्ट की शुक्रवार सायं पैतृक गांव धनखलगांव में ह्दयगति रुकने से मौत हो गई। शनिवार को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव पहुंचे भट्ट ने परिवारजनों का हौंसला बढ़ाया। इसके बाद अंतिम यात्रा में शामिल हुए। भट्ट ने विमाण्डेश्वर श्मशान घाट पहुंचकर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। मृतक भावना केन्द्रीय मंत्री के बड़े भाई के बेटे की पत्नी हैं। वह अपने पति हेम भट्ट सहित दो बेटियों व एक बेटे को छोड़ कर गयी हैं। इससे बाद भट्ट कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के विश्राम गृह पहुंचे। जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भट्ट से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *