गरीब व बेसहारा बेटियों का भविष्य बना रही उदयन केयरः डॉ. मनु शिवपुरी

हरिद्वार

उदयन केयर दिल्ली की संस्था द्वारा उदयन शालिनी फैलोशिप के तहत हरिद्वार की 40 गरीब व बेसहारा छात्र का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया गया। उदयन शालिनी फैलोशिप के इस वर्ष के लिए चयनित छात्राओं की इंडक्शन सेरेमनी प्रेस क्लब हरिद्वार के सभागार में आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं उत्तराखण्ड की ब्रांड एम्बेसडर डॉ. मनु शिवपुरी मौजूद रही। इस मौके पर डॉ. मनु शिवपुरी ने कहा कि उदयन शालिनी फैलोशिप को मैं देशभक्त कहूं, समाज सेवी कंहू या फिर देशप्रेमी कंहू, जो भी शब्द कंहू वो इनके कार्यो के लिए कम है। संस्था भारत के निर्माण में अच्छे कार्य करते हुए अनाथ एवं बेसहारा छात्रओं के सुनहरे भविष्य को सार्थक बनाने का अच्छा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज उस दौर से गुजर रहा हैं, जहां पर माता-पिता बेटी की विदाई के लिए कर्ज लेते है, पर पढाई के लिए नहीं। अगर इस सोच में परिवर्तन आ जाए और माता-पिता बेटियों की पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें, तो वो दिन दूर नहीं होगा, जब ये देश की बेटियां आगे बढकर सामने आयेगी और परिवार, समाज और देश की समस्याओं का समाधान चुटकी भर में कर सकेगी। उन्होंने इस मौके पर मौजूद सभी से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ साथ अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान देने की भी अपील की। घर के कूडे का निस्तारण दो जगह करें एक जगह सूखे कूडे और दूसरा गीला कूड़ा, हम सब के प्रयासों से हमारा शहर, प्रदेश और देश की तस्वीर बदली होगी। डॉ. मनु शिवपुरी ने इस दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल सद्पयोग करने पर बल देते हुए कहा कि अपने मोबाइल का उपयोग शिक्षा और ज्ञानवर्धन की जानकारी हासिल करने व आसपास होने वाली समाज विरोधी घटनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए करेें। इस मौके पर उदयन शालिनी के एसोसिएट निदेशक मो. फहीम खान ने कहा कि वह इस संस्था से पिछले 17 सालों से जुड़े है। यदि एक लड़का पढता है तो वह घर को एजुकेट कर पाता है लेकिन अगर लड़की पढती है तो वह दो घरों को एजुकेटेड करती है। इसलिए सभी अभिभावकों से अपील है कि वह अपनी बेटियों को पढने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें ना की उनको घरों में कैद कर रखें। कार्यक्रम में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की ब्रांड एम्बेडर डॉ. मनु शिवपुरी, उदयन केयर से मोहम्मद फहीम खान, आशीष सिंह, पथ प्रदर्शक सुनील मान सिंह, उदयन केयर की हरिद्वार संयोजक सुश्री रूपल अरोड़ा, कोर कमेटी सदस्य श्रीमती सीमा, सचिन ठाकुर, कोऑर्डिनेटर सुश्री दीपा पाल, सुश्री सिमरन समेत छात्रएं व उनके अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *