निःशुल्क ग्रोथ मॉनीटिरिंग एवं स्क्रीनिंग ड्राईव के अंतर्गत तीन हजार से भी अधिक बच्चों का किया परीक्षण

देहरादून

बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर (मेजर) गौरव मुखीजा द्वारा विभिन्न विद्यालयों में संचालित निःशुल्क ग्रोथ मॉनीटिरिंग एवं स्क्रीनिंग ड्राईव के अंतर्गत अभी तक लगभग 10 विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में तीन हजार से भी अधिक बच्चों का परीक्षण किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत बच्चों में पोषण का परीक्षण उनकी उम्र के सापेक्ष उनके वजन तथा लम्बाई का अवलोकन कर किया जाता है। वैज्ञानिक तरीकों से बच्चों की समग्र ग्रोथ एंव पोषण के स्तर की माप की जाती है। इस ड्राईव के तहत जिन बच्चों में पोषण का स्तर निम्न या कुपोषित पाया जाता है उन बच्चों को मेंदाजली हेल्थकेयर, बद्रीपुर एंव नालंदा हेल्थकेयर, डिफेंस कालोनी में निःशुल्क पोषण सम्बन्धित काउंसलिंग एंव निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श डॉक्टर (मेजर) गौरव मुखीजा द्वारा प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर डॉक्टर (मेजर) गौरव मुखीजा ने बताया कि इस अभियान की सफलता तभी सुनिश्चित की जा सकती है जब चिह्नित किये गये कुपोषित बच्चों को अभिभावकगण निःशुल्क ओपीडी में लाकर उनका इलाज करवायें, इसके लिए अध्यापकों एवं अभिभावकों की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण हो जाती है। इस अवसर पर डॉक्टर (मेजर) गौरव मुखीजा ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए विशेषकर अध्यापकों एंव स्कूल मैनेजमेंट से अपील की है कि वे चिन्हित किये गये कुपोषित बच्चों के अभिभावकों से उनका निशुल्क इलाज कराने के लिए जागरुक करें। जिससे बच्चे भविष्य में कुपोषण की कमी से होने वाले रोगों जैसे प्रोटीन एनर्जी मालन्यूट्रीशन, एनीमिया एवं अन्य सूक्ष्म पोषण तत्वों की कमी से होने वाले भीषण रोगों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर अनेकों शिक्षकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *