प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलूस निकाल लोगों से मांगी भीख

देहरादून

सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता सिविल के 228 पदों को वर्तमान में जारी उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा भर्ती परीक्षा 2021 को सम्मिलित कराये जाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ राजधानी में जूलुस निकाल लोगों से भीख मांगकर अपना विरोध दर्ज किया गया। यहां इस अवसर पर बडी संख्या में छात्र-छात्रायें परेड ग्राउंड में इकटठा हुई और वहां से उन्होंने परेड ग्राउंड के चक्कर काटे और कहा कि बार बार उनके हितों के साथ खिलवाड किया जा रहा है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर यहां बडी संख्या में सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता सिविल के 228 पदों को वर्तमान में जारी उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा भर्ती परीक्षा 2021 को सम्मिलित कराये जाने की मांग को लेकर गांधी पार्क में इकटठा हुए और वहां पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर छात्रों ने कहा कि राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2021 हेतु 20 सितम्बर 2021 को उत्तराखंड कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग दो विभाग द्वारा उक्त परीक्षा का अधियाचन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को प्रेषित किया गया था जिसमें क्रम संख्या दो में सिंचाई विभाग के 228 रिक्त पदों को भी सम्मिलित किया गया था। इस अवसर पर छात्रों ने कहा कि विज्ञापन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 26 नवम्बर 21 को जारी किया गया था जिसमें सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता सिविल के 228 पदों को विज्ञापन से एक दिन पूर्व हटा दिया गया, जबकि कनिष्ठ अभियंता यांत्रिकी के 49 पदों को विज्ञापन में अन्य विभागों के सभी पदों के साथ विज्ञापित किया गया है। इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा मांग रखी गई है कि सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता सिविल के 228 रिक्त पदों को वर्तमान में लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भर्ती प्रक्रिया में में सम्मिलित करवाने को लेकर आदेशित किया जाये। इस अवसर पर अनेकों छात्र छात्रायें शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *