लापता महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
पौड़ी
थाना पैठाणी क्षेत्र से लापता महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है। महिला अपने मायके से बीती 21 अक्टूबर से लापता चल रही थी। बीती 21अक्टूबर को बडेथ निवासी कृपाल सिंह ने थाना पैठाणी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी पुत्री मायके से कही चली गई है। तहरीर पर पैठाणी थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज की गई। महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट ने बताया कि लगातार महिला की खोजबीन की जा रही थी। काफी खोजबीन के बाद महिला को सकुशल बरामद करते हुए कोर्ट में पेश करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस टीम में सीआईयू के कांस्टेबल हरीश, मनोज कुमार, कमल सिंह शामिल थे।