यूबीआई ने की शांतिकुंज को एम्बुलेंस भेंट
हरिद्वार
पीड़ा निवारण की दिशा में सार्थक पहल करने वाले शांतिकुंज की सेवा भावना को देखते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) की रानीपुर शाखा ने पं श्रीराम शर्मा आचार्य जन्मशताब्दी चिकित्सालय, शांतिकुंज को एक एम्बुलेंस भेंट की। एम्बुलेंस का अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्डया ने पूजन किया और जरूरतमंद मरीजों की सेवा में निःशुल्क संचालन के लिए चिकित्सालय प्रबंधन को सौंप दिया। इस अवसर पर डॉ. प्रणव पण्डया ने कहा कि शांतिकुंज निःस्वार्थ भाव से पीड़ितों की सेवा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के सहयोग से मिले यह एम्बुलेंस मरीजों के निःशुल्क सेवा में सदैव तैयार मिलेगा। यूबीआई के डीजीएम (देहरादून) लोकनाथ साहू ने कहा कि पीड़ितों की सेवा में रहने वाले अग्रणी संस्था का नाम शांतिकुंज है। यहाँ के जनसरोकारों से संबंधित कार्यों में सभी का कल्याण निहित है। डीजीएम (देहरादून) लोकनाथ साहू ने एम्बुलेंस (महिन्द्रा कंपनी के मॉडल सुप्रा) की चाबी शांतिकुंज व्यवस्थापक महेन्द्र शर्मा को भेंट की। इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया रानीपुर शाखा के प्रबंधक डीके चौधरी, शांतिकुंज लेखा विभाग प्रभारी हरीश भाई ठक्कर, जग्गुभाई गढ़तिया आदि यूबीआई के अधिकारी एवं शांतिकुंज के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
