झोपड़ी में जुआ घर चलाते तीन गिरफ्तार

हरिद्वार

कोतवाली नगर क्षेत्र में झोपड़ी में जुआ घर चला रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने जुआ खिलाने में इस्तेमाल की जा रही लकड़ी की चकरी व पांच हजार से अधिक की नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नशा व सट्टा और जुए के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीन रावत को सूचना मिली कि ललतारो पुल के पास झोपड़ी में जुआ घर संचालित किया जा रहा है। सूचना पर एसएसआई अनिल चौहान के साथ चौकी प्रभारी प्रवीन रावत ने पुलिस कर्मियों को साथ लेकर बताई गयी झोपड़ी पर छापामार कार्रवाई की गयी। पुलिस की कार्रवाई को देख कर तीन युवकों ने भागने की कौशिश की, लेकिन पुलिस ने समय रहते दबोच लिया। पुलिस ने झोपड़ी से लकड़ी की बॉक्स में बनाई गई चकरी बरामद की। तीनों आरोपियों को लेकर पुलिस कोतवाली लेकर पहुंची। कोतवाली में पूछताछ के दौरान अपना नाम यशपाल चौटाला ऊर्फ अनू चौटाला पुत्र सतपाल चौटाला निवासी मेला अस्पताल के सामने बाल्मीकि बस्ती हरिद्वार, पंकज पुत्र रमेश चंद्र निवासी औच्छा मैनपुरी यूपी हाल निवासी भजनपुरा दिल्ली और प्रिंस पुत्र कमल कुमार इंदिरा कॉलोनी हकीमागारे अमृतसर पंजाब हाल निवासी ललतारो पुल हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच हजार से अधिक की नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *