तहसील व कचहरी को पुराने कलक्ट्रेट से संचालित करने की उठाई मांग
अल्मोड़ा
सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से बैठक की गई। जिसमें संगठन की मजूबती को विस्तार से चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने तहसील व कचहरी कार्यालय को पुराने कलक्ट्रेट से संचालित करने की मांग की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हैरिटेज के नाम पर नगर में स्थित कार्यालयों को शहर से दूर स्थापित कर दिया गया है। जिससे आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रहीं है। जबकि पूराने कलक्ट्रेट में पर्याप्त स्थान है। इसके अलावा काठगोदाम से अल्मोड़ा तक रेल लाइन बिछाने, सप्ताह और महीने में डीएम का जनता से मिलने का समय तय करने, राज्य आंदोलन में सहभागिता निभाने वाले सभी वर्गों को प्रमाण पत्र देने, गैस की होम डिलीवरी करने, बाजार में पूर्ण तरीके से वाहनों का प्रवेश बंद करने, नगर के हर ओर से धारानौला क्षेत्र में भी सिटी बस का संचालन करने, पेयजल वितरण का समय तय करने की मांग की। वहीं समिति सदस्यों ने एक स्वर में यूजर चार्ज का विरोध किया। बैठक के समापन पर समिति सदस्य विनोद चंद्र पंत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख मृतक आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। संचालन आरपी जोशी ने किया। यहां एएस कार्की, नवीन जोशी, नारायण् सिंह, गंगा सिंह, मदन सिंह, गणेश बिष्ट, एमबी शाह, बिसन सिंह, पीएस मेहरा आदि मौजूद रहे।
