प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित
देहरादून
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस सेवादल ने टर्नर रोड कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर पीयूष गौड़ प्रदेश सचिव व प्रभारी महानगर सेवादल ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री का बच्चों से विशेष लगाव रहा इसीलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान पंडित नेहरू को कई बार गिरफ्तार किया गया और देहरादून में जेल में रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि देहरादून मसूरी का प्राकृतिक सौंदर्य नेहरू को बहुत पसंद था। इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।