कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ली डीएम एवं एमडीडीए अधिकारियों की बैठक
देहरादून
न्यू कैंट रोड़ हाथीबडकला स्थित कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधान सभा क्षेत्र मसूरी के क्यारकुली भट्टा के ग्रामीणों की आवासीय समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी एवं एमडीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को कैबिनेट मंत्री जोशी के समक्ष रखी। जिसमे ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि एमडीडीए के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर बिना किसी कारण के ग्रामीणों को नोटिस दिए जाने और अनुचित करवाई की बात कही जाती है। जिससे ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर वहीं बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मामले में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों एवं स्थानीय निवासियों को बेवजह परेशान न किया जाए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने जिलाधिकारी को परमानेंट समाधान करने के निर्देश दिए। जिससे भविष्य में ग्रामीणों को किसी भी तरह की समस्या न हो। इस अवसर पर जिलाधिकारी व एमडीडीए उपाध्यक्ष सोनिका, एसडीएम मसूरी शैलेंद्र नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, पार्षद सुंदर सिंह कोठाल सहित कई ग्रामीण व अधिकारी उपस्थित रहे।
