कांग्रेसियों ने की जयंती पर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित
नई टिहरी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर याद किया। चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश की आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता व उन्नति के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। उनके योगदान और शहादत को देश कभी भूल नहीं सकता है। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, कुलदीप पंवार, विजय गुनसोला सहित दर्जनों मौजूद रहे।
