छह महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का एसएस जीना विवि टीम में चयन
बागेश्वर।
बागेश्वर डिग्री कॉलेज की छह महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है। विवि की टीम नॉर्थ जोन में भाग लेगी। यहां की बेटियां इसमें अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। फुटबॉल कोच नीरज पांडे ने बताया कि नॉर्थ जोन फुटबॉल प्रतियोगिता अमृतसर मंच में खेली जाएगी। इसमें बागेश्वर की दिव्या दानू, कीर्ति पाल, रवीना परिहार, गरिमा उप्रेती, प्रियंका वर्मा तथा प्रियंका का चयन हुआ है। इनके चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसएस धपोला, जिला प्रभारी मनोज, ममता राजेंद्र बोरा ने खुशी जताई है।
