हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के सवाल को स्थगित किये जाने पर विपक्ष नाराज

देहरादून

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल में विपक्षी सदस्यों ने मंत्रियों को घेरने का काम किया। आज सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कार्य स्थगन का प्रस्ताव उठाया और नियम 310 में कानून व्यवस्था का प्रश्न उठाया और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी कानून विषय को गंभीर बताया। इस अवसर पर सदन में विपक्ष की मांग नियम 310 में कानून व्यवस्था का विषय सुना जाय। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष स्वयं निर्णय ले, नियम 58 में सुना जाएगा कानून व्यवस्था के विषय को। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि छह सदस्य बोले इस विषय पर। विपक्ष ने कहा सभी सदस्य बोलना चाहते हैं कानून व्यवस्था पर, लेकिन अनुमति नहीं मिली। इस अवसर पर हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के सवाल को स्थगित किये जाने पर विपक्ष नाराज हो गया और लोक निर्माण विभाग मंत्री ने प्रश्न का उत्तर दिया और कहा केंद्र का विषय है, सत्ता पक्ष ने कहा कि रिंग रोड एनएएचआई के तहत बन रही है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने रिंग रोड बनाये जाने की मुख्यमंत्री की घोषणा का प्रश्न उठाया था। विधान सभा में वन प्रभागों में दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों का मामला भी उठाया और निर्दलीय विधायक संजय डोभाल में यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि वर्षो से कम मानदेय पर काम कर रहे हैं इन मजदूरों को नियमित करने की मांग भी उठाई। कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने राजाजी रिजर्व पार्क में गुर्जरांे के पशुओं को चुगान और लोपिंग के परमिट का मामला सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण में काफी संख्या में वन गुर्ज्जर रहते हैं जिनको पशुओं चुगान के लिए परमिट नहीं दिए। वहीं सदन के भीतर फिर बीजेपी विधायक ने सत्ता पक्ष को मुसीबत में डाल दिया और विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने वन गुर्जरों को लेकर सवाल किया। उन्होंने अस्थायी परमिट पर प्रश्न पूछा, लेकिन वन मंत्री सुबोध उनियाल संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने गढ़वाली कुमाऊंनी जौनसारी बोली को लेकर सरकार से सवाल पूछा कि सरकार बोली को बढ़ाने के लिए क्या तैयारी कर रही है। भाषा मंत्री सुबोध उनियाल प्रादेशिक बोली को लेकर सवाल किये, लेकिन विपक्ष के विधायक भाषा मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। प्रसाद योजना पर निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने धर्मस्व मंत्री से सवाल पूछा और कहा कि यमुनोत्री धाम में प्रसाद योजना के अंतर्गत कितने धन की व्यवस्था की है। इस पर धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसाद योजना पर जवाब दिया और कहा कि यमुनोत्री धाम में अवस्थापना विकास के कार्यों के तेजी के साथ पूरा किया जाएगा। विक्रम सिंह नेगी ने टिहरी झील में फैली गंदगी को हटाने का सवाल लगाया था। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने जवाब दिया कि टीएचडीसी इसकी निगरानी करता है। इस दौरान सदन पर दिवंगत पूर्व विधायक केदार सिंह फोनिया को श्रद्धाजंलि दी गई। वहीं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल सहित पक्ष व विपक्ष के सदस्यों ने भी श्रद्धाजंलि दी और दो मिनट मौन रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *