विरेन्द्र सिंह रावत टेक्निकल एडवाइजर व मैच कमिश्नर नियुक्त

देहरादून

उत्तराखंड के पूर्व नेशनल खिलाडी, नेशनल कोच, रेफरी, इंटरनेशनल और नेशनल अवार्ड से सम्मानित, नेशनल फुटबाल गोल्ड मैडलिस्ट विरेन्द्र सिंह रावत को सीबीएसई क्लस्टर आईवी फुटबॉल ब्वॉयज नेशनल प्रतियोगिता का टेक्निकल एडवाइजर व मैच कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन बाबा कडेरा सिंह विद्या मंदिर सीनियर सेकेण्डरी रेसीडेंशियल स्कूल मथुरा में एक दिसंबर से चार दिसम्बर तक होगा जिसमें 34 उत्तर प्रदेश डिस्ट्रिक्ट की टीम प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ में उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन के रेफरी गोपाल जोशी, बलविंदर पाल सिंह, सनम पून, बहादुर थापा को भी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर रावत ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि उत्तराखंड से सीबीएसई क्लस्टर नेशनल प्रतियोगिता में हमारा और रेफरियो का चुना जाना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। सभी अनुभवी रैफरी हैं और प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने मे मुख्य भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *