विधायक प्रीतम सिंह ने सदन में उठाया गैरसैंण भराड़ीसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी का मुद्दा
देहरादून
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रीतम सिंह ने सदन में गैरसैंण भराड़ीसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने घोषणा की, लेकिन आज तक एक भी सत्र वहां पर आयोजित नहीं हुआ है यह एक गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के निर्णय दूरदर्शी नहीं है। आज गैरसैंण भराडीसैंण में सिर्फ 15 अगस्त, 26 जनवरी और राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम होते हैं। इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री ने सदन जवाब देते हुए राज्य आंदोलन के समय की हुई घटनाओं का जिक्र किया। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री जवाब देते हुए आक्रोशित हो गये। वहीं दूसरी ओर विधायकों के आक्रोश को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष अपनी सीट पर खड़ी हुई और पीठ से अध्यक्ष ने निर्देश दिये कि विधायक आपस मंे बात करने के बजाय जवाब सुनें।
