घायल के उचित इलाज का जिम्मा ले विभाग
बागेश्वर
पिथौरागढ़ जिले की सीमा के वन कर्मियों द्वारा दोनों जिलों के समीप जंगली पशु के अवैध शिकार पर रोक लगाने की मांग की। लोगों ने नाराजगी जताते हुए रेंजर से सख्ती बरतने, जंगली जानवरों का अवैध शिकार करने वालों पर कोई कार्रवाई की मांग की। प्रभागीय वनाधिकारी से घायल का उचित इलाज करने, मुवाअजा देने, वन क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने, जानवरों का अवैध शिकार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आए दिन जंगली जानवरों के अवैध शिकार होने के चलते जंगली जानवरों के आक्रमक होने की आशंका जताई। उन्होंने जल्द वन विभाग पर कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि केदार सिंह महर, मान सिंह, चतुर सिंह, पीएल वर्मा, राजेंद्र सिंह पदम सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
