महिला फैक्ट्रीकर्मियों को एप के बारे में बताया

रुड़की।

पुलिस ने फैक्ट्रियों में कार्यरत महिला कामगारों को उत्तराखंड पुलिस एप और गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि झबरेड़ा पुलिस ने क्षेत्र की फैक्ट्री फिनोलेक्स और प्रोग्रेसिव की महिला कर्मियों को पुलिस एप और गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी। महिला कर्मियों के फोन में उत्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड भी कराया। ऐप में रजिस्ट्रेशन कराकर जागरूक किया और एप को यूज करने के अलावा फायदे के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उप निरीक्षक संजय पूनिया, कॉन्स्टेबल रवि और महिला होमगार्ड सीमा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *