अस्पताल आई महिला का बैग चोरी

बागेश्वर

जिला अस्पताल में इलाज कराने आई एक महिला का बैग चोरी हो गया, जिसमें उसका आधार कार्ड व मोबाइल फोन भी था। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची परंतु फिलहाल बैग का पता नहीं चला है। कपकोट के तोली गांव निवासी शीला गड़िया अपने परिजनों के साथ जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए आई थी। उसने बताया कि वह अन्य महिला मरीजों के साथ चिकित्सालय में बैठी थी। तभी उसका कोई बैग चुरा ले गया। जब वह वहां से उठी तो उसने बैग लेना चाहा, परंतु बैग वहां पर नहीं था। उसने बताया कि बैग में कुछ रुपये समेत मोबाइल फोन, आधार कार्ड व अन्य जरूरी कागज थे। उसने इसकी सूचना अपने परिजन को घर दी जिस पर उसने पुलिस को फोन किया तथा पुलिस वहां पहुंची। शीला ने बताया कि उसे एक महिला पर शक था तो उसने उससे पूछताछ की, परंतु उसने किसी प्रकार का बैग उठाने से इंकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *