आप ने उठाई अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

अल्मोड़ा

आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने और वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की है। मामले में यूथ विंग कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। तमाम जनप्रतिनिधियों के लिए चूड़ियां भेजी। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर सड़कों में उतकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अंकिता हत्याकांड मामले में तीन माह से ऊपर का समय हो गया है। लेकिन अब तक हत्याकांड की सीबीआई जांच तक नहीं हुई है। यहां तक कि वीआईपी का नाम भी उजागर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले में सरकार चुप बैठी है। भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं में अपराध बढ़ रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच और वीआईपी का नाम उजागर नहीं होता आप आंदोलनरत रहेगी। यहां यूथ विंग जिलाध्यक्ष दानिश कुरैशी, मनीष मेहता, तनुज मेहता, किरण आर्य, सूरज आर्य, सुनील टम्टा, अन्नू भट्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *